बुधवार, 21 मई 2008

भचक्र और राशियां

भचक्र में कुल बारह राशियां हैं । एक राशि का विस्तार ३० अंश तक होता है। इस प्रकार, बारह राशियों का कुल विस्तार ३६० अंश होता है। बारह राशियों के नाम, उनके अंश विस्तार सहित, निम्नलिखित हैं :-
  1. मेष (० से ३० अंश)
  2. वृष (३० से ६० अंश)
  3. मिथुन (६० से ९० अंश)
  4. कर्क (९० से १२० अंश)
  5. सिंह (१२० से १५० अंश)
  6. कन्या (१५० से १८० अंश)
  7. तुला (१८० से २१० अंश)
  8. वृश्चिक (२१० से २४० अंश)
  9. धनु (२४० से २७० अंश)
  10. मकर (२७० से ३०० अंश)
  11. कुम्भ (३०० से ३३० अंश)
  12. मीन (३३० से ३६० अंश)
  • बारह राशियों में से छः सूर्य से संबंधित हैं तथा छः चन्द्र से संबंधित हैं ।
  • सूर्य से संबंधित राशियाँ - सिंह (५), कन्या (६), तुला (७), वृश्चिक(८), धनु (९), मकर (१०)
  • चंद्र से संबंधित राशियां - कर्क(४), मिथुन(३), वृष(२), मेष(१), मीन(१२), कुम्भ(११)
गोपाल

कोई टिप्पणी नहीं: